पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

Ads

पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - November 3, 2022 / 01:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

सिडनी, तीन नवंबर ( भाषा ) पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में करो या मरो के मैच में बृहस्पतिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

पाकिस्तान ने बल्लेबाज हरफनमौला मोहम्मद हारिस को चोटिल फखर जमां की जगह टीम में चुना है ।

वहीं दक्षिण अफ्रीका ने चोटिल डेविड मिलर की जगह हेनरिच क्लासेन और केशव महाराज की जगह तबरेज शम्सी को चुना है ।

भाषा मोना

मोना