पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम होटल से भागा
पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम होटल से भागा
कराची, चार अगस्त (भाषा) पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है जब मुक्केबाज कुदरातुल्लाह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम होटल से चंपत हो गया ।
यह पहली बार नहीं है जब पीबीएफ गलत कारणों से सुर्खियों में आया हो । पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के दौरान मुक्केबाजों के विदेश से भागने की कई घटनायें सामने आई हैं ।
पाकिस्तान ओलंपिक संघ के करीबी सूत्र ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में अपने भारवर्ग में भाग लेने के बाद कुदरातुल्लाह टीम होटल से गायब हो गया ।
सूत्र ने कहा ,‘‘ रोचक बात तो यह है कि पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास होने के बावजूद वह गायब हो गया ।’’
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दौरान पाकिस्तान के दो मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरूल्लाह खान बर्मिघम में गायब हो गए थे जबकि पासपोर्ट दल प्रमुख के पास थे ।
विश्व ओलंपिक क्वालीफायर 2024 में एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज जोहेब रशीद ने अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और मूल्यवान सामान चुरा लिया था और गायब हो गया था ।
पाकिस्तान का 36 सदस्यीय दल ग्लास्गो से सिर्फ एक कांस्य पदक लेकर लौटा जो महिला मुक्केबाज फातिमा जेहरा को मिला ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


