Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी, इस दिन सभी दफ्तरों में रहेगा अवकाश, शराब की दुकानें भी रहेगी बंद

छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी, इस दिन सभी दफ्तरों में रहेगा अवकाश, Holiday Declared on Ravidas Jayanti and Liquor Shops Closed

Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी, इस दिन सभी दफ्तरों में रहेगा अवकाश, शराब की दुकानें भी रहेगी बंद

Holiday Declared on Ravidas Jayanti. Image Source- IBC24

Modified Date: August 4, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: August 4, 2026 4:55 pm IST

रायपुर। Holiday Declared on Ravidas Jayanti: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सीएम साय ने बड़ा ऐलान किया है। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि माघ पूर्णिमा के दिन सरकारी अवकाश के साथ ही प्रदेश में शराब की बिक्री बंद रहेगी। इसके अलावा संत रविदास के सामाजिक योगदान और उनके आदर्शों को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से महापुरुषों के विचार और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकता है।

बता दें कि रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, भाजपा संगठन के पदाधिकारी, साधु-संत और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी और जल के कलशों का पूजन किया गया। भाजपा ने 36 संगठनात्मक जिलों के लिए 36 रथ तैयार किए हैं, जो इन कलशों को जिले के लिए रवाना हुई। फिर इसे मंडल और गांवों तक लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने संत रविदास के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने श्रम, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी संत रविदास अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे और “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश आज भी समाज को प्रेरित करता है।बीजेपी इस पूरे अभियान को सामाजिक समरसता और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बता रही है। लेकिन राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।