पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी नदीम लुसाने डायमंड लीग से हटे
पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी नदीम लुसाने डायमंड लीग से हटे
लाहौर, 12 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम इस महीने होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे।
वह दक्षिण अफ्रीका में विशेष प्रशिक्षण के जरिए इस वर्ष होने वाली विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारियों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।
नदीम के लंबे समय से कोच रहे सलमान बट ने बताया कि 28 साल का यह खिलाड़ी फिलहाल लाहौर में अभ्यास कर रहा है और जल्द ही दक्षिण अफ्रीका रवाना होगा।
नदीम दक्षिण अफ्रीका में अपने कोच टर्सियस लीबेनबर्ग और स्थानीय प्रशिक्षकों की देखरेख में कुछ सप्ताह तक अभ्यास करेंगे।
बट ने कहा, ‘‘नदीम ने इस महीने होने वाली डायमंड लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है क्योंकि उनका पूरा ध्यान एशियाई खेलों की तैयारी पर है।’’
नदीम को हाल ही में ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंचने वाले आठ खिलाड़ियों में जगह बनाने में नाकाम रहने पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


