अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में हिस्सा लेंगे पंकज आडवाणी

अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में हिस्सा लेंगे पंकज आडवाणी

अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में हिस्सा लेंगे पंकज आडवाणी
Modified Date: January 5, 2024 / 06:21 pm IST
Published Date: January 5, 2024 6:21 pm IST

मुंबई, पांच जनवरी (भाषा) कई बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी छह से 19 जनवरी तक यहां होने वाले अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल होंगे।

टूर्नामेंट ‘बॉल्कलाइन 3.0’ की कुल पुरस्कार राशि 18.5 लाख रुपये है और इसमें पिछले साल के विजेता लक्ष्मण रावत, उप विजेता आदित्य मेहता और राष्ट्रीय चैम्पियन सौरव कोठारी भी शिरकत करेंगे। कोठारी ने 2022 में शुरूआती चरण का खिताब जीता था।

देश के कई अन्य स्नूकर खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

टूर्नामेंट 32 खिलाड़ियों के क्वालीफाइंग ड्रा से शुरू होगा जो मुख्य ड्रा में सीधे प्रवेश करने वाले 32 खिलाड़ियों के साथ जुड़ जायेंगे।

मुख्य ड्रा 13 जनवरी से शुरू होगा।

विजेता को पांच लाख रुपये जबकि उप विजेता को ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों को एक एक लाख रुपये जबकि क्वार्टरफाइनल में हारने वाले चार खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये मिलेंगे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में