ICC Men’s World Cup 2024 के लिए इस नई टीम ने किया क्वालीफाई, टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली 15वीं टीम बनी

पापुआ न्यू गिनी ने शुक्रवार को फिलीपीन को 100 रन से हराकर यह उपलब्धि हासिल की ।

ICC Men’s World Cup 2024 के लिए इस नई टीम ने किया क्वालीफाई, टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली 15वीं टीम बनी
Modified Date: July 28, 2023 / 02:58 pm IST
Published Date: July 28, 2023 2:12 pm IST

Papua New Guinea qualify for ICC Men’s T20 World Cup 2024: पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी), 28 जुलाई । पापुआ न्यू गिनी ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले 2024 आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है ।

पूर्वी एशिया प्रशांत क्वालीफायर से यह एकमात्र टीम है और टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने वाली 15वीं टीम बन गई है । पापुआ न्यू गिनी ने शुक्रवार को फिलीपीन को 100 रन से हराकर यह उपलब्धि हासिल की ।

read more:  Swarn Sharda Scholarship 2023: छत्तीसगढ़ की होनहार बेटियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, 31 जुलाई को IBC24 न्यूज पर live 

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पापुआ न्यू गिनी ने छह विकेट पर 229 रन बनाये । जवाब में फिलीपीन की टीम 129 रन पर आउट हो गई । पांच मैचों के बाद पापुआ न्यू गिनी तालिका में शीर्ष पर रही । अब जापान के खिलाफ शनिवार को उसका मैच औपचारिकता मात्र रह गया है ।

बीस टीमों के इस टूर्नामेंट में अभी पांच टीमों का चयन बाकी है । एक टीम बरमूडा में होने वाले अमेरिकी क्वालीफायर से, दो दो टीमें एशिया और अफ्रीका क्वालीफायर से चुनी जायेंगे जो क्रमश: नेपाल और नामीबिया में होंगे ।

read more:  CG News: सरगुजा के बाद अब इन इलाकों में पैर पसार रहा आई फ्लू, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की खास अपील 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com