पैरा साइकिलिस्ट लीशा दास छठे स्थान पर रही
पैरा साइकिलिस्ट लीशा दास छठे स्थान पर रही
ग्लास्गो, दो अगस्त (भाषा) पैरा साइकिलिस्ट लीशा दास रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं की सी4-सी5 1000 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा के फाइनल में छठे और अंतिम स्थान पर रहीं। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान भी समाप्त हो गया।
असम के तेजपुर की 16 वर्षीय लीशा ने एक मिनट 34.410 सेकेंड का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया।
इन खेलों में भारतीय दल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी लीशा ने सी4-सी5 वर्ग में दुनिया की शीर्ष पैरा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ चुनौती पेश की।
वह कड़े मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद शीर्ष खिलाड़ियों का मुकाबला नहीं कर सकीं और पदक की दौड़ से बाहर रहीं।
जैसे ही लीशा ने अपनी स्पर्धा पूरी कर फिनिश लाइन पार की, उसके साथ ही स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लास्गो में भारत का अभियान भी खत्म हो गया।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


