जैसमीन होंगी राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

जैसमीन होंगी राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

जैसमीन होंगी राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक
Modified Date: August 2, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: August 2, 2026 8:07 pm IST

… अपराजिता उपाध्याय …

ग्लास्गो, दो अगस्त (भाषा) मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की पदक विजेता जैसमीन लंबोरिया रविवार देर रात से ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। चौबीस बरस की मुक्केबाज जैसमीन ने राष्ट्रमंडल खेलों की 57 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था। जैसमीन हाल के वर्षों में भारत की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली मुक्केबाजों में शामिल रही हैं। उन्होंने पिछले साल लिवरपूल में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि इस साल की शुरुआत में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। भारत वर्ष 2030 में अहमदाबाद में अगले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंडओवर’ भारत को किया जाएगा। ग्लास्गो स्थित द हाइड्रो में आयोजित होने वाले समापन समारोह के ‘हैंडओवर सेगमेंट’ में भारत की समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रमंडल परिवार के साथ उसकी साझा मूल्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘हैंडओवर सेगमेंट’ तीन चरणों में आयोजित होगा, जिसमें दर्शकों को साझा मूल्यों, संस्कृति और आपसी जुड़ाव की यात्रा से रूबरू कराया जाएगा। भाषा आनन्द नमितानमिता


लेखक के बारे में