पराग्वे के अल्मिरोन को मुंह ढंकने पर मिला रेडकार्ड

पराग्वे के अल्मिरोन को मुंह ढंकने पर मिला रेडकार्ड

पराग्वे के अल्मिरोन को मुंह ढंकने पर मिला रेडकार्ड
Modified Date: June 24, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: June 24, 2026 1:46 pm IST

अटलांटा, 24 जून (एपी) पराग्वे के मिडफील्डर मिगेल अल्मिरोन को विश्व कप के दौरान मुंह ढकने के कारण रेडकार्ड देखना पड़ा ।

फीफा ने मंगलवार को पुष्टि की कि अल्मिरोन आस्ट्रेलिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को पराग्वे का आखिरी ग्रुप मैच नहीं खेल सकेंगे । फीफा ने यह भी कहा कि इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती है ।

पराग्वे की 1 . 0 से जीत के दौरान तुर्किये के मर्ट मूल्डर से टकराव के बाद अल्मिरोन ने अपना मुंह ढंक लिया था । नये नियमों के तहत झगड़े के दौरान अपनी बात छिपाने के लिये खिलाड़ियों को मुंह ढंकने की अनुमति नहीं है और इसका उल्लंघन करने पर तुरंत निलंबित किया जा सकता है ।

फीफा अध्यक्ष जियान्नी इनफेंटिनो ने रीयाल मैड्रिड और बेनफिका के बीच मैच के दौरान हुई घटना के बाद इस नियम के लिये काफी जोर दिया था । बेनफिका के जियांलुका प्रेस्टियान्नी ने मैड्रिड के विनिशियस जूनियर को अपशब्द कहने के दौरान मुंह छिपाने का प्रयास किया ।बाद में उन पर छह मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था ।

एपी मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में