सिडनी: Pat Cummins on Team India चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि भारत को दुबई में एक ही स्थान तक खेलने का फायदा मिल रहा है जबकि अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के अनुसार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के अपने मैच पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर खेलने पड़ रहे हैं।
Pat Cummins on Team India भारत ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया गया जिसके अनुसार भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो वह भी दुबई में खेला जाएगा।
कमिंस ने याहू ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘‘यह अच्छा है कि टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है लेकिन जाहिर तौर पर इससे उन्हें (भारत को) एक ही मैदान पर खेलने का बड़ा फायदा मिलता है। उनकी टीम पहले ही बहुत मजबूत है और उन्हें अपने सभी मैच एक स्थान पर खेलने का स्पष्ट फायदा भी मिल रहा है।’’ भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है जो चार मार्च को दुबई में खेला जाएगा।
आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारत को लेकर क्या बयान दिया है?
पैट कमिंस ने कहा है कि भारत को दुबई में एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिल रहा है, जबकि अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर अपने ग्रुप मैच खेलने पड़ रहे हैं।
भारत ने पाकिस्तान यात्रा से इनकार क्यों किया था?
भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान यात्रा से इनकार कर दिया था, जिसके बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
हाइब्रिड मॉडल क्या है?
हाइब्रिड मॉडल के तहत, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में अपने ग्रुप चरण के मैच खेलेंगी।
भारत ने टूर्नामेंट में अब तक कौन से मैच जीते हैं?
भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है।