अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे पीसीबी प्रमुख नकवी

अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे पीसीबी प्रमुख नकवी

अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे पीसीबी प्रमुख नकवी
Modified Date: May 16, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: May 16, 2026 7:04 pm IST

(कुशान सरकार)

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल के मौके पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सालाना बोर्ड बैठक के लिए अहमदाबाद में नहीं जाएंगे।

पर पता चला है कि नकवी आईसीसी निदेशक बोर्ड की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल होंगे। यह सुविधा उन सदस्य प्रतिनिधियों के लिए हमेशा से मौजूद रही है जो यात्रा करने में असमर्थ होते हैं।

आईसीसी की यह बैठक असल में पिछले महीने दोहा में होने वाली थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से इसे टालना पड़ा था।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि नकवी के बैठक में खुद शामिल होने की उम्मीद कभी नहीं थी और उनका वर्चुअल तरीके से शामिल होना आईसीसी के सामान्य चलन के मुताबिक ही है।

नकवी उन तीन सदस्यों में से एक हैं जो इस बैठक में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे।

यह कांफ्रेंस इसलिए भी अहम है क्योंकि यह अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के साथ ही होगी जिसमें अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष प्रशासकों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में