पेन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया और चैनल सेवन को मतभेद दूर करने को कहा

Ads

पेन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया और चैनल सेवन को मतभेद दूर करने को कहा

  •  
  • Publish Date - September 2, 2020 / 07:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

मेलबर्न, दो सितंबर (भाषा) आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बुधवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया और प्रसारक चैनल सेवन से मतभेद दूर करने और देश में खेल को आगे बढ़ाने के लिये मिलकर काम करने का आग्रह किया।

पिछले सप्ताह चैनल सेवन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया पर कोविड-19 से प्रभावित 2020-21 के लिये घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को सही तरह से व्यवस्थित नहीं करने का आरोप लगाते हुए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर का अनुबंध समाप्त करने की धमकी दी थी।

पेन ने ‘द वेस्ट आस्ट्रेलियन’ समाचार पत्र से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे इस सप्ताह बातचीत करेंगे। यह जरूरी है। उम्मीद है कि वे मतभेद भुलाकर मिलकर काम करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम केवल चैनल सेवन, क्रिकेट आस्ट्रेलिया के नहीं बल्कि इस देश में क्रिकेट के हित में सर्वश्रेष्ठ फैसला करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें मिलकर काम करने और खेल के हित में आगे बढ़ने की जरूरत है। उम्मीद है कि मतभेदों को दूर करेंगे जिससे हम सभी आगे बढ़ सकें। ’’

भाषा

पंत

पंत