परेरा श्रीलंका के वनडे कप्तान नियुक्त, करुणारत्ने और मैथ्यूज बाहर

परेरा श्रीलंका के वनडे कप्तान नियुक्त, करुणारत्ने और मैथ्यूज बाहर

परेरा श्रीलंका के वनडे कप्तान नियुक्त, करुणारत्ने और मैथ्यूज बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 12, 2021 9:40 am IST

कोलंबो, 12 मई (भाषा) विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल परेरा को बांग्लोदश के खिलाफ इस महीने वाली श्रृंखला के लिये बुधवार को श्रीलंका की एकदिवसीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि कुसाल मेंडिस उनके साथ उपकप्तान होंगे।

परेरा ने श्रीलंका की तरफ से 101 वनडे, 22 टेस्ट और 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें दिमुथ करुणारत्ने की जगह कप्तान बनाया गया है।

करुणारत्ने के अलावा सीनियर आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लाहिरू तिरिमाने और विकेटकीपर दिनेश चंदीमल को टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम में कई नये चेहरे शामिल किये गये हैं।

टीम 16 मई को बांग्लादेश रवाना होगी तथा ढाका में 23, 25 और 28 मई को तीन वनडे खेलेगी।

टीम इस प्रकार है:

कुसाल परेरा (कप्तान), कुसाल मेंडिस, दनुष्का गुणातिलक, धनंजय डिसिल्वा, पथुम निसांका, दासुन शनाका, एशेन बंडारा, वानिन्दु हसरंगा, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, निरोशन डिकवेला, दुष्मंता चमीरा, रमेश मेंडिस, असिता फर्नांडो, लक्षण संदाकन, चामिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, और शिरन फर्नांडो।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में