बारिश के कारण खेल रुका, मुंबई के चार विकेट पर 57 रन
बारिश के कारण खेल रुका, मुंबई के चार विकेट पर 57 रन
कोलकाता, 20 मई (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को यहां बारिश के कारण खेल रूकने तक मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 57 रन के स्कोर तक चार विकेट झटक लिए थे।
केकेआर के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने दो दो विकेट लिए।
ग्रीन (17 रन देकर दो विकेट) और दुबे (22 रन देकर दो विकेट) ने पावरप्ले के अंदर ही रेयान रिकेलटन (06), रोहित शर्मा (15), नमन धीर (0) और सूर्यकुमार यादव (15) को आउट कर दिया।
केकेआर अभी भी प्ले-ऑफ की दौड़ में बनी हुई है और चाहेगी कि यह मैच पूरा चले।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


