प्रज्ञानानंदा ने अरोनियन से ड्रॉ खेला, 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर कायम

प्रज्ञानानंदा ने अरोनियन से ड्रॉ खेला, 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर कायम

प्रज्ञानानंदा ने अरोनियन से ड्रॉ खेला, 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर कायम
Modified Date: August 17, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: August 17, 2026 3:10 pm IST

सेंट लुइस, 17 अगस्त (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने ‘ग्रैंड चेस (शतरंज) टूर’ के तहत खेले जा रहे सिंकफील्ड कप के छठे दौर में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली।

इस परिणाम के साथ प्रज्ञानानंद 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टूर्नामेंट में अब केवल तीन दौर बाकी हैं।

अमेरिका के वेस्ली सो चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। 4,75,000 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में पांच मुकाबलों में से केवल एक का नतीजा निकला। सो ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के साथ अंक बांटे।

प्रज्ञानानंदा के अलावा वाचियर-लाग्रेव और जर्मनी के विन्सेंट कीमर भी 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के फैबियानो कारुआना, सेवियन सैमुअल्स और अरोनियन तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

नीदरलैंड के अनीश गिरी और विश्व चैंपियनशिप के दावेदार उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव तालिका में इसके बाद हैं, जबकि नीदरलैंड के जोरडेन वान फोरेस्ट एक अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर हैं।

अरोनियन के खिलाफ प्रज्ञानानंद ने स्थिति को पेचीदा बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अर्मेनिया के पूर्व खिलाड़ी ने शानदार बचाव किया।

दिन की एकमात्र निर्णायक बाजी अनीश ने जीती। उन्होंने हमवतन वान फोरेस्ट के खिलाफ जीत हासिल की।

भाषा

आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में