श्रीलंका के चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 215 रन
श्रीलंका के चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 215 रन
गॉल, 17 अगस्त (भाषा) श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 215 रन बनाए।
भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। इस तरह से श्रीलंका अभी उससे 247 रन पीछे है।
चाय के विश्राम के समय सोनल दिनुशा 62 और निरोशन डिकवेला 72 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों छठे विकेट के लिए अभी तक 125 रन जोड़ चुके हैं। इन दोनों ने दूसरे सत्र में भारत को एक भी सफलता नहीं मिलने दी।
भारत की तरफ से मानव सुथार ने दो जबकि मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


