कीनिया ओपन में आठवें स्थान पर पहुंची प्रणवी उर्स

कीनिया ओपन में आठवें स्थान पर पहुंची प्रणवी उर्स

कीनिया ओपन में आठवें स्थान पर पहुंची प्रणवी उर्स
Modified Date: February 10, 2024 / 08:57 pm IST
Published Date: February 10, 2024 8:57 pm IST

नैरोबी, 10 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स शनिवार को यहां मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन के तीसरे दौर में दो अंडर 71 के शानदार स्कोर के साथ शीर्ष 10 में पहुंच गयीं।

पहले दो दौर में 73-73 का स्कोर बनाने वाली प्रणवी का कुल स्कोर अब दो अंडर 217 है और वह संयुक्त आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

प्रणवी के अलावा वाणी कपूर (73-74-76) और दीक्षा डागर (71-77-76) भी कट में जगह बनाने में सफल रही। वाणी कपूर संयुक्त 31वें जबकि दीक्षा संयुक्त 39वें स्थान पर है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में