प्रीति और दीपक ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में जीत से शुरूआत की
प्रीति और दीपक ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में जीत से शुरूआत की
उलानबटोर (मंगोलिया), 30 मार्च (भाषा) एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पंवार और दीपक ने सोमवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के अभियान की सकारात्मक शुरुआत करते हुए अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज की।
महिलाओं के 54 किग्रा वजन वर्ग में प्रीति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान की एलिना बाजारोवा (2025 की पूर्व एशियाई अंडर-22 चैंपियन हैं) के खिलाफ 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की।
पुरुषों के 70 किग्रा वजन वर्ग में दीपक (बॉक्सैम एलीट अंतरराष्ट्रीय 2026 टूर्नामेंट के रजत पदक विजेता और एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 के कांस्य पदक विजेता) ने उज्बेकिस्तान के खावासबेक असदुल्लाएव को 3-2 के विभाजित फैसले में हराया।
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में पूरे महाद्वीप के कुछ बेहतरीन मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


