राष्ट्रपति मुर्मू ने डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया
Modified Date: July 7, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: July 7, 2026 9:38 pm IST

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया और इसके साथ ही एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों की आधिकारिक शुरूआत हो गई ।

समारोह में भारत के पूर्व ‘चीफ आफ डिफेंस स्टाफ ’ (सीडीएस) अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन मौजूद थे ।

राष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि डूरंड कप ने भारत की अनगिनत फुटबॉल प्रतिभाओं को इतने साल में मंच दिया है । उन्होंने इस टूर्नामेंट से जुड़े मौजूदा अधिकारियों, आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई भी दी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सभी प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामना देती हूं । उम्मीद है कि आप खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन करके खेल की प्रतिष्ठा बढायेंगे ।’’

फुटबॉल को दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक बताते हुए मुर्मू ने कहा कि यह श्रेष्ठता, एकता और खेल भावना का परिचायक है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ फुटबॉल लोगों को जोड़ता है । खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन से दुनिया भर में खेलप्रेमी प्रेरित होते हैं ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में