विम्बलडन फाइनल में परिवार के साथ पहुंचे प्रिंस विलियम, रॉयल बॉक्स में कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद

विम्बलडन फाइनल में परिवार के साथ पहुंचे प्रिंस विलियम, रॉयल बॉक्स में कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद

विम्बलडन फाइनल में परिवार के साथ पहुंचे प्रिंस विलियम, रॉयल बॉक्स में कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद
Modified Date: July 12, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: July 12, 2026 11:03 pm IST

लंदन, 12 जुलाई (एपी) ब्रिटेन के प्रिंस विलियम रविवार को विम्बलडन पुरुष एकल फाइनल देखने के लिए अपनी पत्नी केट और दो बच्चों के साथ पहुंचे।

इस दौरान रॉयल बॉक्स में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी मौजूद रहे जिनमें डस्टिन हॉफमैन, निकोल किडमैन और बेन स्टिलर शामिल थे।

केट ने विम्बलडन के पारंपरिक हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी। वह ऑल इंग्लैंड क्लब की संरक्षक हैं और पुरुष एकल फाइनल के विजेता को ट्रॉफी प्रदान करेंगी।

शनिवार को भी केट ने महिला एकल चैंपियन लिंडा नोस्कोवा को ट्रॉफी सौंपी थी, हालांकि उस अवसर पर उनके परिवार का कोई सदस्य उनके साथ मौजूद नहीं था।

रविवार के फाइनल में प्रिंस विलियम और केट के दो बड़े बच्चे, प्रिंस जॉर्ज और प्रिंसेस शार्लोट भी मौजूद रहे। पिछले वर्ष भी ये चारों यानिक सिनर को कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ फाइनल जीतते हुए देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।

रॉयल बॉक्स में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और इटली के खेल मंत्री आंद्रेआ अबोदी सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे।

इसके अलावा विम्बलडन के पूर्व चैंपियन स्टीफन एडबर्ग, लेटन हेविट, रिचर्ड क्रायचेक, यान कोडेश और स्टैन स्मिथ भी फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में