पुजारा की जगह टेस्ट टीम के उपकप्तान बने रोहित शर्मा, फिट होने के बाद भारतीय टीम में हुए शामिल

पुजारा की जगह टेस्ट टीम के उपकप्तान बने रोहित शर्मा, फिट होने के बाद भारतीय टीम में हुए शामिल

पुजारा की जगह टेस्ट टीम के उपकप्तान बने रोहित शर्मा,  फिट होने के बाद भारतीय टीम में हुए शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 1, 2021 10:43 am IST

नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को चेतेश्वर पुजारा की जगह शुक्रवार को पहली बार भारतीय टेस्ट का उपकप्तान बनाया गया। नियमित कप्तान विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर भारत लौटने के बाद जब अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान बने थे तब मेलबर्न में खेले गये बॉक्सिंग डे टेस्ट में पुजारा को उपकप्तान नियुक्त किया गया था। टीम प्रबंधन ने पहले ही यह फैसला कर लिया था कि अगर रोहित फिट होकर टीम से जुड़ेगे तो वह उपकप्तान होंगे।

read more: नववर्ष पर भीड़ के चलते खान मार्केट, तीन अन्य मेट्रो स्टेशनों के निकास द्वार बंद

इस मामले से जुड़े बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘ विराट की गैरमौजूदगी में अजिक्य के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम के उपकप्तान को लेकर कोई भी संदेह नहीं था। यह हमेशा रोहित ही थे और पुजारा को यह जिम्मेदारी तब तक के लिए सौपी गयी थी जब तक वह (रोहित) टीम से नहीं जुड़े थे।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ रोहित लंबे समय से सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान है। ऐसे में यह जाहिर है कि विराट की गैरमौजूदगी में वह टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे।’’ रोहित सिडनी में 14 दिनों की पृथकवास पूरा करने के बाद बुधवार को मेलबर्न में भारतीय टीम से जुड़ गये है।

read more: कोविड-19 : देश में 2,54,254 उपचाराधीन मामले, 179 दिन बाद आकड़ा सबसे…

अभी हालांकि यह पता नहीं चला है कि रोहित शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज करेंगे या मध्य क्रम में खेलेंगे। अगर वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे तो खराब लय में चल रहे मयंक अग्रवाल टीम से बाहर हो सकते है जबकि उनके मध्यक्रम में खेलने पर हनुमा विहारी को अंतिम 11 से बाहर होना पड़ सकता है। उन्होंने सात जनवरी को सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए गुरुवार से अभ्यास करना शुरु कर दिया। रोहित ने 32 टेस्ट में 46 की औसत से 2141 रन बनाये है। भारतीय टीम पांच जनवरी को सिडनी रवाना होगी। 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com