पुणेरी पल्टन ने तेलुगु टाइटंस को रौंदा

Ads

पुणेरी पल्टन ने तेलुगु टाइटंस को रौंदा

  •  
  • Publish Date - January 30, 2024 / 09:45 PM IST,
    Updated On - January 30, 2024 / 09:45 PM IST

पटना, 30 जनवरी (भाषा) पुणेरी पल्टन ने मंगलवार को यहां एकतरफा मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 60-29 से हराकर जीत की राह पर वापसी की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

पुणेरी पल्टन की ओर से आकाश शिंदे ने 11 रेड प्वाइंट बनाए जबकि अबिनेश नादराजन ने पांच टैकल अंक जुटाए। मोहम्मदरेजा चियानेह शादलोई ने भी सात अंक हासिल किए।

पुणेरी पल्टन के पिछले दो मुकाबले टाई रहे थे और टीम जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब थी।

पुणेरी पल्टन ने शुरुआती छह मिनट में ही विरोधी टीम को ऑल आउट करके 11-2 की बढ़त बना ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। टीम मध्यांतर तक 29-6 से आगे थी।

पुणे की टीम ने चार बार विरोधी टीम को ऑल आउट किया और 31 अंक के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द