पंजाब एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी का मैच गोलरहित छूटा

पंजाब एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी का मैच गोलरहित छूटा

पंजाब एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी का मैच गोलरहित छूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: January 29, 2021 12:21 pm IST

कोलकाता, 29 जनवरी (भाषा) पंजाब एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी के बीच शुक्रवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

पंजाब एफसी का यह लगातार दूसरा मैच है जबकि उसने गोलरहित ड्रा खेला। पिछले मैच में भी उसे मोहम्मडन एससी के खिलाफ गोल नहीं करने के कारण अंक बांटने पड़े थे।

मैच ड्रा होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। दोनों टीमों के अब पांच मैचों में पांच-पांच अंक हो गये हैं।

पहले हाफ में दोनों टीमों विशेषकर पंजाब ने अच्छे मौके बनाये लेकिन अंतिम क्षणों की चूक से वह इनका फायदा नहीं उठा सकी। दूसरे हाफ में सुदेवा दिल्ली एफसी ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन आखिर में उसकी टीम भी अपनी दूसरी जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में