पंजाब एफसी ने नये आईएसएल सत्र से पहले डर्मिट्जाकिस को मुख्य कोच नियुक्त किया
पंजाब एफसी ने नये आईएसएल सत्र से पहले डर्मिट्जाकिस को मुख्य कोच नियुक्त किया
मोहली, 13 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब पंजाब एफसी ने 2026-27 सत्र से पहले यूनान के अनुभवी फुटबॉल कोच पावलोस डर्मिट्जाकिस को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।
डर्मिट्जाकिस ‘ग्रीक सुपर लीग-2’ क्लब पानियोनियोस एफसी से पंजाब एफसी में शामिल हुए हैं। इस 57 वर्षीय कोच ने क्लब के साथ दो वर्ष का अनुबंध किया है। उनके पास यूनान के विभिन्न फुटबॉल स्तरों पर दो दशक से अधिक का कोचिंग अनुभव है।
कोचिंग में आने से पहले डर्मिट्जाकिस का खिलाड़ी के रूप में भी 15 वर्षों का सफल करियर रहा।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


