पंजाब एफसी आईलीग खिताब से एक जीत दूर

पंजाब एफसी आईलीग खिताब से एक जीत दूर

पंजाब एफसी आईलीग खिताब से एक जीत दूर
Modified Date: March 1, 2023 / 10:15 pm IST
Published Date: March 1, 2023 10:15 pm IST

पंचकुला, एक मार्च (भाषा) राउंडग्लास पंजाब एफसी (आरजीपीएफसी) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां चर्चिल ब्रदर्स एफसी को 3-1 से हराकर आईलीग फुटबॉल प्रतियोगिता में खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

पंजाब एफसी की तरफ से लुका माजेन, चेंचो गिल्तेशेन और जुआन ने गोल दागे। चर्चिल ब्रदर्स की तरफ से एकमात्र गोल मार्टिन चावेस ने किया।

पंजाब एफसी के 20 मैचों में 46 अंक हैं और वह चार मार्च को नयी दिल्ली में राजस्थान यूनाइटेड के खिलाफ जीत दर्ज करने पर खिताब अपने नाम कर लेगा।

चर्चिल ब्रदर्स एफसी के 20 मैचों में 29 अंक हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में