पंजाब एफसी की लगातार दूसरी जीत, श्रीनिदी डेक्कन भी जीता

पंजाब एफसी की लगातार दूसरी जीत, श्रीनिदी डेक्कन भी जीता

पंजाब एफसी की लगातार दूसरी जीत, श्रीनिदी डेक्कन भी जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 20, 2022 9:35 pm IST

पंचकुला, 20 नवंबर (भाषा) पंजाब एफसी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 1-0 से हराकर आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि बंबोलिम में श्रीनिदी डेक्कन ने चर्चिल ब्रदर्स को रोमांचक मैच में पराजित किया।

श्रीनिदी डेक्कन ने चर्चिल ब्रदर्स को 3-2 से हराया। चर्चिल ब्रदर्स की यह लगातार दूसरी हार है।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ पंजाब एफसी की तरफ से एकमात्र गोल पहले हाफ में लुका मासेन ने किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

श्रीनिदी के खिलाफ चर्चिल ब्रदर्स 67वें मिनट तक 0-3 से पीछे चल रहा था। उसकी तरफ से छह मिनट के अंतराल में रिचर्ड कोस्टा (69वें) और लालखावपुइमाविया (75वें) ने गोल दागे लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाया।

श्रीनिदी ने 25वें मिनट में राजू गायकवाड के आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद उसकी तरफ से नाइजीरियाई ओगाना लुइस (40वें) और कोलंबिया के कास्टानेडा मुनोज (67वें) ने गोल किए।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में