बारिश नहीं बिगाड़ पाएगी भारत की एशियाई खेलों की चुनौती: अय्यर

Ads

बारिश नहीं बिगाड़ पाएगी भारत की एशियाई खेलों की चुनौती: अय्यर

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 03:51 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 03:51 PM IST

(अजय मसंद)

नागोया, 27 सितंबर (भाषा) भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सोमवार को यहां एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश, सीमित अभ्यास और असहज तैयारी उनकी टीम के सामने बहाने नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि एक पेशेवर टीम को अपने सामने आने वाली किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

नागोया में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश ने कहर बरपाया है जिससे नॉकआउट चरण के लिए भारत की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हाल में उनका एकमात्र मैच अभ्यास जापान के खिलाफ बारिश के कारण पांच पांच ओवर कर दिया गया जिसमें भारत ने महज दो रन से जीत दर्ज की।

इस करीबी जीत से चिंताएं बढ़ी होंगी, लेकिन अय्यर परिस्थितियों पर ध्यान देने के मूड में नहीं थे।

अय्यर ने कहा, ‘‘हम बारिश को वजह नहीं बता सकते क्योंकि हम पेशेवर खिलाड़ियों का एक समूह हैं। ऐसी बाधाएं आती रहती हैं और मानसिक रूप से हमें इस बात की परवाह किए बिना तैयार रहना होगा कि स्थिति कैसी होने वाली है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बल्लेबाजी और अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिला। कल हम विकेट के अनुसार जल्दी ढलने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि मौसम कैसा है। यह दूसरी प्राथमिकता है। प्राथमिक बात मैच खेलना है। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर