नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) राजस्थान रीगल्स शुक्रवार को यहां शीर्ष पर काबिज यूपी प्रोमेथियंस पर 12-3 की शानदार जीत के साथ पहली ‘डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई 72 द लीग’ में चैंपियन बना।
लीग चरण से दूसरे नंबर की टीम के तौर पर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद राजस्थान रीगल्स ने लीग के पांचवें दौर में यूपी प्रोमेथियंस से मिली 4-10 की करारी हार का बदला ले लिया।
विजेता टीम को एक शानदार ट्रॉफी और एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला, वहीं उप विजेता टीम को 50 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
चारमिनार चैंपियंस ने ‘प्लेट चैंपियनशिप’ जीती।
भाषा
नमिता मोना
मोना