गुवाहाटी, सात अप्रैल (भाषा) राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के वर्षा से प्रभावित 11 ओवर के मैच में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ तीन विकेट पर 150 रन बनाए।
रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने क्रमश: नाबाद 77 और 39 रन की पारी खेली।
मुंबई की ओर से स्पिनर अल्लाह गजनफर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 21 रन देकर दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर