राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बर्गर पर जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बर्गर पर जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बर्गर पर जुर्माना
Modified Date: April 23, 2026 / 10:04 am IST
Published Date: April 23, 2026 10:04 am IST

लखनऊ, 23 अप्रैल (भाषा) राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस 30 वर्षीय खिलाड़ी के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।’’

बर्गर को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो ‘‘मैच में किसी अन्य खिलाड़ी से अपमानजनक या आक्रामक अंदाज वाली भाषा का उपयोग, प्रतिक्रिया या इशारा करने से संबंधित है।’’

इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

रॉयल्स ने इस मैच में 40 रन से जीत दर्ज की थी।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में