राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया
जयपुर, 19 मई (भाषा) राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार को यहां आईपीएल मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग पिछले मैच में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए, वहीं रविंद्र जडेजा भी चोट से उबर रहे हैं।
रॉयल्स ने तीन बदलाव करते हुए संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा और लुहान-ड्रे प्रेटोरियस को मौका दिया है।
एलएसजी ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं, मोहम्मद शमी की जगह मोहसिन खान और आयुष बडोनी की जगह एडन मारक्रम को शामिल किया गया है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


