राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए मिला 188 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए मिला 188 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए मिला 188 रन का लक्ष्य
Modified Date: May 19, 2023 / 09:18 pm IST
Published Date: May 19, 2023 9:18 pm IST

धर्मशाला, 19 मई (भाषा) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया।

पंजाब के लिए सैम कुरेन ने नाबाद 49 रन बनाये जबकि जितेश शर्मा ने 44 और शाहरुख खान ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया।

नवदीप सैनी राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाये।

भाषा

आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में