राकेश कुमार पैरालम्पिक तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में

राकेश कुमार पैरालम्पिक तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में

राकेश कुमार पैरालम्पिक तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: August 30, 2024 / 08:09 pm IST
Published Date: August 30, 2024 8:09 pm IST

पेरिस, 30 अगस्त ( भाषा ) अनुभवी तीरंदाज राकेश कुमार ने पैरालम्पिक में कंपाउंड पुरूष ओपन वर्ग में सेनेगल के अलीयू ड्रेम को 136 . 131 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पांचवीं वरीयता प्राप्त राकेश का सामना अब इंडोनेशिया के केन स्वागुमिलांग से होगा ।

एशियाई पैरा खेलों के रजत पदक विजेता राकेश तोक्यो पैरालम्पिक में क्वार्टर फाइनल में हार गए थे । उन्होंने पहले सेट में एक बार परफेक्ट 10 स्कोर किया । दूसरे सेट में अलीयू ने बाजी मारी लेकिन राकेश ने तीसरे सेट में दो बार 10 स्कोर करके वापसी की ।

राकेश ने चौथा सेट जीतकर छह अंक की बढत बना ली । अलीयू ने आखिरी सेट एक अंक से जीता लेकिन राकेश के पास पांच अंक की बढत होने से वह विजयी रहे ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में