तोक्यो खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेगी रानी

तोक्यो खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेगी रानी

तोक्यो खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेगी रानी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 21, 2021 12:12 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) भारत ने तोक्यो में 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये सोमवार को स्ट्राइकर रानी रामपाल को राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम का कप्तान तथा दीप ग्रेस एक्का और सविता के रूप में दो उपकप्तान नियुक्त किये।

भारत ने पिछले सप्ताह तोक्यो ओलंपिक के लिये 16 सदस्यीय टीम घोषित की थी लेकिन तब कप्तान की घोषणा नहीं की गयी थी हालांकि यह लगभग तय था कि रानी ही टीम की अगुवाई करेगी।

रानी ने हॉकी इंडिया के बयान में कहा, ‘‘ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुवाई करना बहुत बड़ा सम्मान है। पिछले कुछ वर्षों में कप्तान के रूप में मेरी भूमिका आसान हो गयी है क्योंकि मेरी साथी खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों के रूप में जिम्मेदारियां साझा की। ’’

रानी की कप्तानी में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। इनमें एशिया कप 2017 में खिताब, एशियाई खेल 2018 में रजत पदक, एशियाई चैंपियन्स ट्राफी 2018 में रजत पदक और एफआईएच सीरीज फाइनल 2019 में जीत शामिल है।

मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘मैं रानी को ओलंपिक खेलों के लिये भारतीय महिला टीम की कप्तान नियुक्त किये जाने पर बधाई देता हूं। ’’

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में