रौनक चौहान मकाऊ ओपन के मुख्य ड्रॉ में

Ads

रौनक चौहान मकाऊ ओपन के मुख्य ड्रॉ में

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 02:56 PM IST

मकाऊ, 16 जून (भाषा) भारत के रौनक चौहान ने मंगलवार को यहां क्वालीफिकेशन मैच के बीच से म्यांमार के अपने प्रतिद्वंद्वी हेन टुट के चोटिल होने के कारण हटने पर मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक गेम जीता जिसके बाद जब चौहान 14-21, 21-15, 19-17 से आगे चल रहे थे तो टुट ने मैच से हटने का फैसला किया। चौहान बुधवार को मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में दुनिया के 133वें नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के झी यिंग वू से भिड़ेंगे। अन्य क्वालीफिकेशन मुकाबलों में तुषार सुवीर को पुरुष एकल में इंडोनेशिया के क्रिस्टियन अदिनाता के खिलाफ 22-20, 13-21, 15-21.

भारत के अलाप मिश्रा को इससे पहले टुट के खिलाफ 18-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन म्यांमार का यह खिलाड़ी चौहान के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गया। महिला युगल में अश्विनी भट और शिखा गौतम को क्वालीफिकेशन मैच में अमालिया प्रातिव और सिति फादिया रमाधांती की इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ 10-21, 8-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। भाषा सुधीर मोनामोना