लगातार तीन जीत के बाद पोलैंड ओपन में स्वर्ण के लिये खेलेंगे रवि दहिया

लगातार तीन जीत के बाद पोलैंड ओपन में स्वर्ण के लिये खेलेंगे रवि दहिया

लगातार तीन जीत के  बाद पोलैंड ओपन में स्वर्ण के लिये खेलेंगे रवि दहिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: June 9, 2021 12:08 pm IST

वारसा , नौ जून ( भाषा ) ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान रवि दहिया पोलैंड ओपन में 61 किलोवर्गके फाइनल में पहुंच गए जो तोक्यो ओलंपिक से पहले आखिरी रैंकिंग सीरिज टूर्नामेंट है ।

प्रतिद्वंद्वी ने फिर रवि के बायें पैर को निशाना बनाया लेकिन एशियाई चैम्पियन और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता ने अपने बेहतर दमखम के बूते जीत दर्ज की ।

उन्होंने अमेरिका के नाथन खालिद टोमासेलो को 9 . 5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई । इसके बाद ईरान के रजा अहमदाली ए को 7 . 4 से हराया ।

अब उनका सामना अब्दुल्लाएव से होगा जिसे उन्होंने पहले मुकाबले में हराया था । रवि ने दूसरे दौर में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता कजाखस्तान के असकारोव को हराया था ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में