रीयल कश्मीर ने सुदेवा दिल्ली को हराया

रीयल कश्मीर ने सुदेवा दिल्ली को हराया

रीयल कश्मीर ने सुदेवा दिल्ली को हराया
Modified Date: February 8, 2023 / 08:31 pm IST
Published Date: February 8, 2023 8:31 pm IST

श्रीनगर, आठ फरवरी (भाषा) रीयल कश्मीर एफसी ने आईलीग में आठ मैच के जीत के इंतजार को खत्म करते हुए बुधवार को यहां सुदेवा दिल्ली एफसी को 4-2 से हराया।

रीयल कश्मीर की ओर से रिचर्ड ओसेई आग्येमांग (20वें और 71वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि लालनुंतलुआंगा बावितलुंग (17वें मिनट) और जस्टिन जॉर्ज (83वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

सुदेवा दिल्ली की ओर से फारवर्ड एलेक्सिस गोमेज (22वें मिनट) और एस खोतम (55वें मिनट) ने गोल किए।

दिन के एक अन्य मैच में इम्फाल में नेरोका एफसी ने जोर्डेन फ्लेचर के 60वें मिनट में दागे गोल की मदद से केंक्रे एफसी को 1-0 से शिकस्त दी।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में