शीर्ष रैंकिंग की स्वियातेक को हराकर रिबाकिना इंडियन वेल्स के फाइनल में

शीर्ष रैंकिंग की स्वियातेक को हराकर रिबाकिना इंडियन वेल्स के फाइनल में

शीर्ष रैंकिंग की स्वियातेक को हराकर रिबाकिना इंडियन वेल्स के फाइनल में
Modified Date: March 18, 2023 / 12:14 pm IST
Published Date: March 18, 2023 12:14 pm IST

इंडियन वेल्स, 18 मार्च (एपी) एलीना रिबाकिना ने शीर्ष रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ी इगा स्वियातेक को 6-2, 6-2 से हराकर उलटफेर करते हुए बीएनपी पारिबस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया।

रिबाकिना ने गत चैम्पियन स्वियातेक के खिलाफ सात ऐस जमाये और महज 76 मिनट में जीत दर्ज की।

अब रिबाकिना का सामना रविवार को होने वाले फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त और आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन आर्यना सबालेंका से होगा जिन्होंने मारिया सकारी को 6-2, 6-3 से मात दी।

एपी

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में