रीयाल बेटिस स्पेनिश लीग में फिर हारी

रीयाल बेटिस स्पेनिश लीग में फिर हारी

रीयाल बेटिस स्पेनिश लीग में फिर हारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 1, 2020 8:50 am IST

सेविले, एक दिसंबर (एपी) ऐबार ने स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल बेटिस को 2-0 से हराया जो मैनुएल पेलेग्रिनी की टीम की पिछले छह मैचों में पांचवीं हार है।

दूसरे हाफ की शुरुआत में जापान के फारवर्ड योशिनोरी मुतो और एस्तेबान बुर्गोस ने पांच मिनट में दो गोल दागकर ऐबार की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से ऐबार की टीम अंक तालिका में 12वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि लगातार तीसरी हार के बाद बेटिस की टीम 15वें स्थान खिसक गई है।

ऐबार के 13 जबकि बेटिस के 12 अंक हैं।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में