विश्व कप मैच में पुराने साथी बर्नाडो सिल्वा के साथ हुई बहस के बाद रोड्री ने माफी मांगी
विश्व कप मैच में पुराने साथी बर्नाडो सिल्वा के साथ हुई बहस के बाद रोड्री ने माफी मांगी
अर्लिंगटन (अमेरिका), सात जुलाई (एपी) स्पेन के मिडफील्डर रोड्री ने बर्नाडो सिल्वा के सामने जश्न मनाने पर अफसोस जताया। मैनचेस्टर सिटी में रोड्री के पुराने साथी सिल्वा फुटबॉल विश्व कप के एक अहम मैच में पुर्तगाल के लिए बराबरी का गोल करने का मौका चूक गए थे।
सोमवार को स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया लेकिन सिल्वा के पास राउंड ऑफ 16 के इस मैच को अतिरिक्त समय में ले जाने का मौका था लेकिन छह मिनट के इंजरी टाइम के बाद उन्होंने हेडर से गेंद को क्रॉसबार के ऊपर से बाहर मार दिया।
जब पुर्तगाल का खिलाड़ी सिर पर हाथ रखकर जमीन पर लेटा हुआ था तब रोड्री उनके पास गए और चिढ़ाने वाले अंदाज में अपनी मुट्ठी जोर से बंद की। सिल्वा खड़े हुए और रोड्री का सामना किया। उन्होंने रोड्री का हाथ हटाया और उनकी तरफ ऊंगली उठाई।
ये दोनों खिलाड़ी 2019 से सिटी के लिए मिडफील्ड में एक साथ खेले हैं। सिल्वा ने इस गर्मियों में अपना अनुबंध पूरा होने के बाद टीम छोड़ दी थी और अब रीयाल मैड्रिड से जुड़ गए हैं।
मैच के बाद रोड्री ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने सिल्वा से माफी मांग ली है।
वर्ष 2024 के बेलोन डियोर विजेता रोड्री ने कहा, ‘‘ मेरे से गलती हुई क्योंकि जब वह मौका चूक गए तो मैंने जश्न मनाया। मैंने तुरंत उनसे माफी मांग ली।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन बस इतना ही क्योंकि हमारे बीच भरोसा है।’’
जहां पुर्तगाल की टीम घर लौट रही है तो वहीं स्पेन की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना बेल्जियम से होगा।
एपी सुधीर मोना
मोना

Facebook


