Rohit Sharma Fitness News: चैंपियन्स ट्रॉफी में खत्म हुआ रोहित शर्मा का सफर? फील्डिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव, पाकिस्तान को हराने के बाद कही ये बात
Rohit Sharma Fitness News: चैंपियन्स ट्रॉफी में खत्म हुआ रोहित शर्मा का सफर? फील्डिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव, पाकिस्तान को हराने के बाद कही ये बात

Rohit Sharma Fitness News: चैंपियन्स ट्रॉफी में खत्म हुआ रोहित शर्मा का सफर? Image Source: BCCI X
- रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर उठी आशंका को खारिज किया
- विराट कोहली ने वनडे में 51वां शतक लगाया
- रोहित शर्मा ने टीम के गेंदबाजों की सराहना की
दुबई: Rohit Sharma Fitness News भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर आशंकाओं को खारिज किया जो पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले के दौरान बीच में उनके मैदान से बाहर जाने के कारण पैदा हुई थी।
Rohit Sharma Fitness News रोहित फील्डिंग करते समय परेशानी में नजर आये थे और लग रहा था कि हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। पाकिस्तान की पारी के दौरान कुछ समय के लिये मैदान से बाहर जाने वाले रोहित ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पूछे जाने पर कहा कि वह ठीक हैं। सैतीस वर्ष के कप्तान ने भारत की छह विकेट से जीत के बाद कहा ,‘‘ हैमस्ट्रिंग अभी ठीक है।’’
रोहित ने वनडे क्रिकेट में 51वां शतक लगाने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा,‘‘ विराट को देश के लिये खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पसंद है और उसने आज वही किया। ड्रेसिंग रूम में बैठे लोगों को उसके इस प्रदर्शन से कोई हैरानी नहीं हुई।’’ रोहित ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने वही किया जिसकी उनसे अपेक्षा थी।
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने शानदार गेंदबाजी की। हमें पता था कि विकेट धीमा हो जायेगा लेकिन हमने अपने अनुभवी बल्लेबाजों पर भरोसा रखा। कुलदीप, अक्षर और जडेजा को भी जीत का श्रेय जाता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने अच्छी साझेदारी की लेकिन मैच पर पकड़ बनाये रखना जरूरी था। मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। पूरी टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया ।’’
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि खराब शॉट्स के कारण उनकी टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने टॉस जीता लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके। उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैं और सऊद देर तक खेलना चाहते थे लेकिन हमने खराब शॉट पर विकेट गंवाये और बड़ा स्कोर नहीं बना सके।’’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर आशंका को खारिज किया और कहा कि उनकी हैमस्ट्रिंग अब ठीक है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Rohit Sharma Fitness News: Rohit Sharma Big Statement on his Fitness After Match with Pakistan

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm