रोहित का शतक, भारत ने 100 रन की बढ़त हासिल की
रोहित का शतक, भारत ने 100 रन की बढ़त हासिल की
लंदन, चार सितंबर (भाषा) रोहित शर्मा की नाबाद 103 रन की पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 199 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल की।
ब्रेक तक रोहित के साथ दूसरे छोर पर चेतेश्वर पुजारा 48 रन बनाकर अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।
भारत ने अपना एकमात्र विकेट सुबह के सत्र में केएल राहुल के रूप में गंवाया जिन्होंने 46 रन बनाये। राहुल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी बनी।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


