रोलिन बोर्गेस का मुंबई सिटी के साथ करार 2024 तक बढा

रोलिन बोर्गेस का मुंबई सिटी के साथ करार 2024 तक बढा

रोलिन बोर्गेस का मुंबई सिटी के साथ करार 2024 तक बढा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: June 5, 2021 7:59 am IST

मुंबई , पांच जून ( भाषा ) मिडफील्डर रोलिन बोर्गेस ने इंडियन सुपर लीग चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी के साथ करार तीन साल के लिये बढाया और 2024 तक क्लब के साथ रहेंगे ।

बोर्गेस 2020 . 21 सत्र की विजेता मुंबई टीम में थे जिसने आईएसएल लीग विनर्स शील्ड और आईएसएल ट्रॉफी जीती थी ।

उन्होंने क्लब के साथ 20 मैच खेलकर दो गोल किये और एक में सहायता की । वह इस समय दोहा में राष्ट्रीय टीम के साथ 2022 विश्व कप और एएफसी एशियाई कप चीन 2023 क्वालीफायर्स की तैयारी कर रहे हैं ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में