मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे रग्बी मैच

Ads

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे रग्बी मैच

  •  
  • Publish Date - February 22, 2021 / 04:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

सिडनी, 22 फरवरी (एपी) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) इस साल न्यू साउथ वेल्स और क्वीन्सलैंड के बीच स्टेट ऑफ ऑरिजिन रग्बी लीग सीरीज के पहले दौर के मैचों की मेजबानी करेगा।

एमसीजी पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच और अन्य क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय रग्बी लीग ने सोमवार को घोषणा की कि इस एतिहासिक मैदान पर नौ और 10 जून को रग्बी मैच खेले जाएंगे।

एमसीजी ने पहले भी रग्बी मैचों की मेजबानी की है लेकिन ऐसा आखिरी बार 2018 में हुआ था।

राष्ट्रीय रग्बी लीग के प्रमुख एंड्रयू एब्डो ने कहा कि वह कोविड से सुरक्षित वातावरण में टूर्नामेंट का आयोजन कराने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आस्ट्रेलिया के सबसे खेल ब्रांड को दसवीं बार मेलबर्न ले जाने को लेकर उत्साहित हैं। ’’

एपी पंत

पंत