टाटा ओपन फाइनल में रूसुवुओरी का सामना सोउसा से

टाटा ओपन फाइनल में रूसुवुओरी का सामना सोउसा से

टाटा ओपन फाइनल में रूसुवुओरी का सामना सोउसा से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: February 5, 2022 9:37 pm IST

पुणे, पांच फरवरी (भाषा) फिनलैंड के युवा खिलाड़ी एमिल रूसुवुओरी ने शनिवार को यहां सेमीफाइनल में कामिल माशजाक पर जीत से टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना जोओ सोउसा से होगा ।

बाईस साल के रूसुवुओरो ने बालेवाड़ी खेल परिसर में एक घंटे 46 मिनट तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में कामिल को 6-3, 7-6 से शिकस्त दी।

एमिल ने पहले सेट में अपने कोण लेते शॉट से अंतर पैदा किया।

वहीं दूसरे सेट में एमिल आक्रामक कामिल के सामने दबाव में आ गये थे लेकिन फिनलैंड के खिलाड़ी ने टाइब्रेकर में 5-0 की बढ़त बनाकर लगातार ऐस लगाकर जीत दर्ज की।

दूसरे सेमीफाइनल में सोउसा ने एलियास वायमेर को तीन घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 5 . 7, 7 . 6, 7 . 5 से हराया ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में