BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो

BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो

BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो

BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो /image: Social Media

Modified Date: July 28, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: July 28, 2026 3:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लैलूंगा में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान हंगामे के बाद BJYM नेता रवि भगत हिरासत में
  • रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

रायगढ़। BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ के लैलूंगा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुपाकानी हाई स्कूल में साइकिल वितरण के दौरान रवि भगत वहां पहुंचे और साइकिल की गुणवत्ता को लेकर विरोध कर रहे थे। तभी देखते ही देखते जोरदार हंगामा हो गया और मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।

BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रवि भगत कहते दिख रहें है कि सरकारी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री रहते हुए आदिवासी छात्राओं को घटिया गुणवत्ता वाली साइकिलें वितरित की जा रही है। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के घटिया क्वालिटी के साइकिल वितरण नहीं होने देंगे। उन्होंने BEO को बुलाने की बात कही। मामले की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.