Bhabhi-Devar Love Story | Photo Credit: IBC24
रोहित तिवारी/हमीरपुर: Bhabhi-Devar Love Story देवर और भाभी का रिश्ता बेहद ही मजाकिया और हंसी-मजाक से भरा माना जाता है। दोनों के बीच अक्सर दोस्ती जैसा रिश्ता देखने को मिलता है। भाभी जहां देवर की खिंचाई करती नजर आती हैं, तो वहीं देवर भी अपनी भाभी के साथ मजेदार मजाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। (Bhabhi Devar Affair) लेकिन आज के दौरान में इस रिश्ते में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई बार देखा जाता है कि देवर और भाभी के बीच प्रेम प्रसंग रहता है। इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां देवर की शादी में भाभी ने जमकर ड्रामा किया है।
Devar Bhabhi Relationship मिली जानकारी के अनुसार, मामला हमीरपुर के सुमेरपुर सब्जी मंडी चौराहे के पास का है। दरअसल, यहां एक युवक की शादी तय हुई। जैसे ही शादी की खबर भाभी को लगी, वो भड़क गई और हाईवोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिला ने हाईवे पर देवर से मारपीट भी की और शादी न करने का दबाव बनाया। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। जिसके बाद पिता तीनों को लेकर पहुंचा और यहां मामला दर्ज कराया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले में भाभी और देवर के बीच करीब 15 साल से प्रेम संबंध होने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि देवर की शादी तय होने की जानकारी मिलने के बाद विवाद बढ़ गया। हंगामा बढ़ने पर देवर के पिता मौके पर पहुंचे और तीनों को लेकर थाने पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।