Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video | Photo Credit: AI
लक्सर: Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video हरिद्वार की लक्सर विधानसभा से बीजेपी के पूर्व विधायक संजय गुप्ता अक्सर अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि जो उन्हें वोट नहीं देगा उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे।
Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video दरअसल, हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता अपने जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत कई भाजपा नेता और समर्थक मौजूद रहे। इसी दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।
लेकिन भाषण के दौरान उत्साह में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में कीड़े पड़ेंगे। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी यह बयान चर्चा का विषय बन गई। हालांकि उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही, इसे लेकर समर्थकों की ओर से अलग अलग-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने अपने राजनीतिक कार्यकाल और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा।
जो मुझे वोट नहीं देगा उसे कीड़े पड़ेंगे…
लक्सर के पूर्व BJP विधायक संजय गुप्ता pic.twitter.com/4ZH9u3389D
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) August 20, 2026