न्यूयॉर्क, 25 अगस्त (एपी) एरिना सबालेंका और नोवाक जोकोविच को अब अपने-अपने वर्ग में एक और अमेरिकी ओपन एकल खिताब जीतने की उम्मीद करनी होगी क्योंकि मंगलवार को मिश्रित युगल के पहले दौर में उन्हें टेनिस के शीर्ष दो युगल खिलाड़ियों से हार का सामना करना पड़ा।
सबालेंका और जोकोविच ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बढ़त कायम नहीं रख सके और कैटरीना सिनियाकोवा तथा हेनरी पैटन की जोड़ी से 1-4, 4-2 (10-2) से हार गए।
महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिनियाकोवा ने जोकोविच की सर्विस पर मैच प्वाइंट के दौरान ऐस लगाकर मुकाबला समाप्त किया।
एपी सुधीर
सुधीर