Raksha Bandhan Special Trains 2026: रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में स्पेशल ट्रेनें.. दुर्ग-रायगढ़ के बीच अब सूनी नहीं रहेगी भाइयों की कलाई, देखें पूरा शेड्यूल..

Ads

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ समेत जबलपुर-दिल्ली रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन घोषित किया है।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 10:40 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 10:41 PM IST

Raksha Bandhan Special Trains 2026 || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
  • 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे
  • जबलपुर-दिल्ली रूट पर भी स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर: रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन का संचालन 27, 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। (Raksha Bandhan Special Trains 2026) यात्रियों को कुल 3-3 फेरे की सुविधा मिलेगी। रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को दुर्ग से रायगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल भी इन्हीं तीन तारीखों पर रायगढ़ से दुर्ग के लिए चलेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर और रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

उत्तर रेलवे का भी बड़ा ऐलान, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

इसके अलावा उत्तर रेलवे ने भी रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन और कोटा-हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01701 29 अगस्त को रात 8:20 बजे जबलपुर से रवाना होगी। (Raksha Bandhan Special Trains 2026) यह कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा छावनी, मथुरा और कोसी कलां होते हुए अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01702 30 अगस्त को दोपहर 3:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो जोड़ी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन और कोटा–हजरत निजामुद्दीन के बीच अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जबलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01701 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को रात 8:20 बजे जबलपुर जंक्शन से रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन रात 9:40 बजे कटनी मुड़वारा, 10:57 बजे दमोह, रात 12:20 बजे सागर, सुबह 5:55 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 7:35 बजे ग्वालियर, 8:52 बजे धौलपुर, 9:35 बजे आगरा छावनी, (Raksha Bandhan Special Trains 2026) 11:15 बजे मथुरा जंक्शन और 11:45 बजे कोसी कलां पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01702 30 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 3:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में

Q1. दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन कब चलेगी?

दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को चलेगी।

Q2. दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन के नंबर क्या हैं?

दुर्ग-रायगढ़ ट्रेन संख्या 08834 और वापसी में 08833 निर्धारित की गई है।

Q3. जबलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन कब रवाना होगी?

जबलपुर से ट्रेन संख्या 01701 29 अगस्त को रात 8:20 बजे रवाना होगी।